सड़क किनारे खड़े बारातियों को बेकाबू ट्रेलर ने रौंदा, 4 की मौत, 4 घायल
Image Credit: Amar Ujala
देवउठनी एकादशी के साथ जहां शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई। वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की एक शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। यहां रविवार को एक शादी के दौरान सड़क किनारे खड़े बारातियों के लिए एक बेकाबू ट्रेलर मौत बनकर आया। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है।