दिवाली से पहले राज्य सरकार ने 14 जिलों में पटाखों पर लगाया प्रतिबंध
Image Credit: shortpedia
हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक लगने वाले 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। सरकारी आदेश के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स भी पटाखों की बिक्री भी नहीं कर सकेंगी। राज्य सरकार ने कहा कि पटाखे चलाने से निकलने वाले धुएं से सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को परेशानी होती है। आदेश में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र भी किया गया है।