बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Image Credit: Shortpedia
बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष 78 वर्षीय सोमेन मित्रा का बीती रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। जानकारी के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, इसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बंगाल कांग्रेस ने सोमेन मित्रा के निधन पर गहरा शोक जताया है।