31 अक्तूबर तक बंगलूरू में शराब की दुकानें बंद
Image Credit: Amar Ujala
आज कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार होगा। इसके देखते हुए कर्नाटक में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 अक्तूबर तक वाइन शॉप्स बंद रखने का फैसला किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार और रेस्तरां, वाइन स्टोर दो दिनों के लिए बंद रखने के निर्देश हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।