सोमवार और मंगलवार को भारत बंद, बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर
Image Credit: Newsbyte
दो दिन के भारत बंद के कारण देशभर में सोमवार और मंगलवार को बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। कई केंद्रीय यूनियनों ने ये हड़ताल बुलाई है और बैंक यूनियनों ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहे थे और अब दो दिन की हड़ताल के कारण ग्राहकों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है।