बिग बी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- कौन कहता है भगवान नहीं मिलते, अस्पताल में देखें
Image Credit: shortpedia
अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के बीच जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा में लगे हुए लोगों का आभार जताया। बिग बी ने एक पोस्ट साझा की जिसमें नर्स, डॉक्टर्स, अग्निशामक, पुलिस और सफाई कर्मचारी जैसे शब्दों से भगवान गणेश की आकृति बनाई गई। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, 'सामाजिक योद्धा। नतमस्तक हूं मैं। कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए, हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा।'