होली से पहले बड़ा झटका, करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफ ब्याज घटी, 40 साल बाद हुई 8.1%
Image Credit: Shortpedia
होली 2022 से पहले करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को बड़ा झटका लगा है. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दरें घटा दी गई है. जानकारी के अनुसार, EPFO ने अपने लगभग पांच करोड़ ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर तय की है, जो कि चार दशकों में सबसे कम है. EPF की नई ब्याज दर 1977-78 के बाद से सबसे कम है, जब ईपीएफ की ब्याज दर 8 फीसदी थी.