महिलाओं को परमानेंट कमीशन के लिए NDA में प्रवेश की मिली इजाजत
Image Credit: Shortpedia
महिलाओं की बड़ी जीत हुई है। केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते महिलाओं को भारत के सशस्त्र बलों में परमानेंट कमीशन के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश देने की अनुमति दी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया एनडीए और नेवल अकादमी में महिलाओं को दाखिला मिलेगा और इसके लिए उसकी ओर से नीति व प्रक्रिया तय की जा रही है।