बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लागू, जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं रहेंगी बंद
Image Credit: Shortpedia
बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निर्देश दिया गया है।