गुजरात केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 की मौत, 50 झुलसे
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के दहेज इलाके में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 50 कर्मचारी झुलस गए। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है।