सूडान में अरब और गैर-अरब कबीलों में खूनी झड़प, 168 लोगों की मौत, 98 घायल
Image Credit: Al jazeera
सूडान के दारफुर प्रांत में अरबों और गैर-अरबों के बीच कबायली संघर्ष हुआ। जिसमें 168 लोगों की मौत हुई और 98 लोग घायल हुए। इलाके में एक सहायता समूह के साथ शरणार्थियों के लिए काम करने वाले एडम रीगल ने बताया कि लड़ाई की शुरुआत जिनेना से लगभग 30 किलोमीटर दूर क्रिनिक में हुई थी। जहां एक हमलावर ने दो लोगों की हत्या की। इसके बाद संघर्ष शुरू हो गया।