दिल्ली लाए गए सीडीएस सहित सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर, आम जनता दे सकेगी श्रद्धांजलि
Image Credit: ANI
हेलीकॉप्टर हादसे के शिकार सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया। आज जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। वहीं, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली कैंट में शाम सवा 7 बजे होगा। लोग आज सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सीडीएस को और सैन्यकर्मी दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर डेढ़ बजे के बीच उन्हें सम्मान दे सकते हैं।