पठानकोट एयरबेस पहुंचे अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए जवानों के शव
Image Credit: Amar Ujala
अरुणाचल प्रदेश में शहीद होने वाले 7 जवानों का पार्थिव देह शनिवार को पठानकोट एयरबेस पहुंच गए हैं। इसके बाद सैन्य वाहनों में एक शव पठानकोट के गांव चक्कड़ निवासी अक्षय पठानिया, तीन जम्मू-कश्मीर, दो हिमाचल और एक पार्थिव देह को बटाला भेजा गया है। पूरे गांव चक्कड़ में मातम का महौल बना हुआ है। गांव का हर नागरिक गांव के पहले शहीद की देह के इंतजार में हैं।