लापता हुए दो जवानों के शव मिले, नौ हुई शहीदों की संख्या
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकरोधी अभियान के दौरान लापता हुए दो जवानों के शव बरामद हुए हैं। सेना 48 घंटे के बड़े अभियान के बाद इन शवों को ढूढ़ने में कामयाब रही है। शहीद हुए जवानों में एक जूनियर अधिकारी (JCO) भी शामिल है। इसी के साथ पूंछ में आतंकियों के साथ कई दिन से चल रही इस मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों की संख्या नौ हो गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।