बोनी कपूर के घर काम करने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, किया गया क्वारंटाइन
Image Credit: Shortpedia
प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर काम करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय शख्स की तबीयत पिछले शनिवार से ठीक नहीं चल रही थी जिसके बाद बोनी कपूर ने उसे टेस्ट के लिए भेजा। जब उसकी टेस्ट रिपोर्ट्स आईं तो वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद बीएमसी के लोग शख्स को क्वारंटाइन सेंटर ले गए।