बॉर्डर पार कर भारत में घुसी दोनों लड़कियां वापस भेजी गईं पाकिस्तान
Image Credit: Twitter@ANI
भूलवश बॉर्डर पार कर भारत में घुसने वाली पाकिस्तान की दोनों लड़कियों को आज वापस भेजा गया। दोनों पाकिस्तानी लड़कियों को आज चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से स्वदेश भेज दिया गया है। कल सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से लड़कियों को पकड़ा था। दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुटा के रूप में हुई।