कोरोना से संक्रमित पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स
Image Credit: shortpedia
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के भी संक्रमित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 71 साल के प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मगर उनका स्वास्थ्य ठीक बताया गया है। प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था, जहां वह अपनी दूसरी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है।