सोपोर में महिला ने सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम से किया हमला
Image Credit: Al jazeera
कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक महिला ने सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम से हमला किया है। इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आ रही है। शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ।