कैप्टन वरुण सिंह का भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Image Credit: shortpedia
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पर राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई तनुल और बेटे रिद रिमन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव देह को सेना के 3 ईएमई सेंटर के मिलिट्री हॉस्पिटल से बैरागढ़ में यथाशक्ति विश्राम घाट पहुंची।