कराची यूनिवर्सिटी में कार में बम धमाका, तीन चीनी नागरिकों सहित 4 की मौत
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में मंगलवार दोपहर एक कार में हुए भीषण बम धमाके में तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को मोर्चरी में रखवाया। सिंध के पुलिस प्रमुख ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना की जानकारी ली है। हमले को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है।