गुजरात में 100 से अधिक आदिवासियों का धर्मांतरण कराने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Image Credit: Shortpedia
गुजरात में 100 से अधिक आदिवासियों का धर्मांतरण कराने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। दरअसल, भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के निवासी ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए कहा गया था। इस मामले में लंदन के स्थानीय व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।