अर्धसैनिक बल के 35 लाख जवानों व उनके परिवारों का होगा कैशलेस इलाज
Image Credit: Dainik Jagran
अर्धसैनिक बल के जवानों व उनके परिवारों का कैशलेस इलाज होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसजी के जवान को आयुष्मान कार्ड सौंप कर इस योजना की शुरुआत की। गृह मंत्रालय ने 31 दिसंबर तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल के सभी 35 लाख जवानों को आयुष्मान कार्ड देने का लक्ष्य रखा है। सात केंद्रीय अर्धसैनिक बल यानी कि एनएसजी, असम राइफल्स, आइटीबीपी, एसएसबी, सीआइएसएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ को ये सुविधा मिलेगी।