पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा व यौन उत्पीड़न के 21 मामलों में सीबीआई को नहीं मिले सबूत
Image Credit: The Wire
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा व यौन उत्पीड़न के मामलों की कलकत्ता हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही जांच में सीबीआई ने बताया कि एजेंसी को 21 मामलों में कोई सबूत नहीं मिला है। रिपोर्ट में दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास के 64 कथित मामलों का उल्लेख था। सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि उसने 39 केस दर्ज किए हैं और चार अन्य की जांच जारी है।