सीडीएस बिपिन रावत की अंतिम यात्रा शुरू, कृतज्ञ राष्ट्र अपने सेनापति को दे रहा विदाई
Image Credit: ani
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा उनके आवास से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान घाट तक शुरू हुई। जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम सवा 7 बजे होगा। प्रोटोकॉल के मुताबिक, जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी और इस दौरान 800 मिलिट्री पर्सनल मौजूद रहेंगे। जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है।