यूक्रेन के 5 शहरों में सीजफायर, रूसी एयरस्ट्राइक में 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत
Image Credit: presswire18
यूक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एक बार फिर सीजफायर घोषित हुआ। बता दें सीजफायर यूक्रेन के करीब पांच शहरों में जारी रहेगा, ताकि जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकाला जा सके। हालांकि इस बीच, यूक्रेन के जाइतोमिर व खारकीव में देर रात हुई रूसी एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।