7 राज्यों में हर संक्रमित की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, 27% मरीज न विदेश गए न वापस आने वालों से मिले, फिर भी संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के महानगरों में प्रत्येक कोरोना संक्रमित मरीज के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी। दरअसल, 27% मरीज ऐसे हैं जो न तो विदेश गए हैं और न ही वापस आने वालों से मिले हैं, लेकिन फिर भी वो संक्रमित निकले। बुधवार रात तक देश में ओमिक्रॉन के 222 मामले दर्ज हुए। इनमें से 60 मरीजों की यात्रा की कोई जानकारी नहीं मिली।