जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिए केंद्र ने जारी की अधिसूचना
Image Credit: Shortpedia
केन्द्र सरकार ने कश्मीर विकास कानून 1970 में बीते रोज संशोधन किया। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, उद्योगों की त्वरित स्थापना और वृद्धि के लिए यह संशोधन किया गया है। इसके जरिए औद्योगिक विकास निगम की स्थापना हो सकेगी। यह संशोधन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के जरिए किया गया। निगम प्रदेश में इस तरह के उद्योगों की स्थापना और संगठन के साथ ही वाणिज्यिक केन्द्रों की स्थापना में भी मदद करेगा।