दिल्ली पुलिस कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्त, आज से नियम तोड़ते ही चालान
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में जो भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगा, उसका तत्काल चालान होगा, ताकि नियमों का पालन कराया जा सके। पुलिस 13 नवंबर तक 3,16,753 लोगों के चालान कर चुकी है। इनसे पुलिस को 63.35 करोड़ से ज्यादा चालान राशि मिली है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर खत्म होते ही दिल्ली पुलिस ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के चालान करने कम कर दिए थे।