नेपाल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, खाली कराया गया टर्मिनल
Image Credit: india tv news
नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में बुधवार को एक फोन कॉल के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल को खाली कराया गया। सूत्रों के अनुसार, किसी ने फोन पर जानकारी दी थी कि टर्मिनल में संदिग्ध चीज को प्लांट किया गया है। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा है कि इस संदिग्ध चीज की तलाश की जा रही है।