केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके से मजदूर की मौत, चार महिलाएं घायल
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ के चिनहट में केमिकल फैक्ट्री में बीती रात अचानक धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर बॉयलर में दो रसायन मिलाते समय यह धमाका हुआ। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं घायल हो गई। वहीं आस पास के करीब आधा दर्जन मकानों की छतें और दीवारें दरक गई। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया, 'इस घटना में गैस रिसाव नहीं हुआ है।'