यमुना एक्सप्रेस वे पर रेलिंग पर उल्टा लटका मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका
Image Credit: Amar Ujala
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक्सप्रेस वे की रेलिंग पर एक बच्चे का शव उल्टा लटका मिला। बच्चे की हत्या बेरहमी से की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार की रात को एक बालक की हत्या कर शव रेलिंग के तारों से उलटा लटका दिया गया।