पहाड़ी इलाकाें में बढ़ी ठिठुरन, पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का
Image Credit: tribune India
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हाड कंपा देने वाली ठंड को बढ़ाना शुरु कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।