चीन ने पाकिस्तान को सौंपा पहला टाइप-054 युद्धपोत
Image Credit: Dainik Jagran
भारत को हिंद महासागर में घेरने में जुटा चीन लगातार पाकिस्तान को नए-नए हथियार दे रहा है। एक दिन पहले ही चीन ने पाकिस्तान को पहली टाइप-054 स्टील्थ युद्धपोत सौंपा। दावा किया जा रहा है कि यह युद्धपोत आसानी से किसी भी रडार को चकमा दे सकता है। इसमें लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें और और एक मिनट में कई राउंड फायरिंग करने वाला अत्याधुनिक तोप लगा है।