WWF ने दिए संकेत, 2050 में पानी की कमी से जूझेंगे दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे शहर
Image Credit: Shortpedia
विश्व वनजीव कोष की एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मुताबिक, 2050 में दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे शहर पानी की कमी से जूझेंगे। आर्थिक गतिविधियों के केंद्र 100 शहरों में पानी का गंभीर संकट होगा। यहां रहने वाले 35 करोड़ लोग 2050 तक पानी के गंभीर संकट से लड़ेंगे। इससे बचने के लिए तत्काल कार्रवाई के साथ जलवायु परिवर्तन पर तुरंत प्रभाव के साथ काम करने की जरुरत है।