सीजेआई आज 9 नए जजों को दिलाएंगे शपथ, पहली बार होगा ऐसा
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण मंगलवार यानी आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 9 नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर में ही होगा। सर्वोच्च अदालत के इतिहास के पहली बार 9 न्यायाधीश एक साथ पद की शपथ लेंगे। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दी थी।