दो शोध के जरिए दावा: चीन के वुहान सी-फूड बाजार से ही फैला था कोरोना वायरस
Image Credit: Twitter
हालिया दो शोध के जरिए पता चला कि कोरोना महामारी की शुरुआत चीन के वुहान वेट मार्केट से ही शुरू हुई थी। पहले अध्ययन से साबित किया गया कि दिसंबर 2019 में सबसे पहले मिले मामले वुहान बाजार के थे। दूसरे शोध के मुताबिक, परीक्षण के नमूने जीवित जानवरों की बिक्री से जुड़े थे। दो प्रमुख वायरल वंशी दो घटनाओं का नतीजा थे जिनमें वायरस जानवरों से मनुष्यों में आया।