26 जनवरी से राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा संविधान
Image Credit: shortpedia
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान छात्रों को रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाए जाने की बात कही है। इस नियम को अनिवार्य कर दिया गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। सरकारी स्कूलों को इस नियम का पालन 26 जनवरी के ऐतिहासिक दिन से करना होगा।