कोरोना पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ीं, गृह मंत्रालय का आदेश- सख्ती से हो गाइडलाइन का पालन
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना संक्रमण में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण से जुड़ी पाबंदियों को 31 जनवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, यह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सुनिश्चित करेंगे। इसमें लोकल और जिला प्रशासन से जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट से जुड़े कदम भी उठाने को कहा गया है।