Coronavirus: नवी मुंबई के अस्पताल से भागे 11 संदिग्ध मरीज
Image Credit: shortpedia
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बीच नवी मुंबई के पनवेल स्थित सरकारी अस्पताल से कोरोना के 11 संदिग्ध मरीजों के भागने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक भागे हुए मरीज नाश्ता करने के लिए निकले थे। संदिग्ध मरीजों का कहना था कि उन्हें कोरोना के मरीजों के साथ नहीं रखा जाना चाहिए। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 33 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।