Coronavirus: मुंबई के ताज होटल के 6 कर्मचारी पॉजिटिव, तीन जोन में बंटा राज्य
Image Credit: shortpedia
दक्षिण मुंबई में होटल ताज पैलेस के करीब छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। होटल ने कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों-चिकित्सकों को ठहरने की व्यवस्था की है। इसके बाद होटल ने अपने 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन पार्ट-2 के अब और ज्यादा सख्त होने के संकेत दिए हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य को तीन जोन में बांटा गया है।