कल सामने आए 47,905 नए मामले, 550 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 47,905 नए मामले सामने आए। इस दौरान 550 लोगों की मौत भी हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 86,83,917 हुई। संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 80,66,502 हुई। पिछले 24 घंटे में 52,718 मरीज ठीक हुए। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 4,89,294 है। कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 1,28,121 है।