अमेरिका में स्कूल जाने वाले बच्चों पर कोरोना की मार, सात दिन में 1.41 लाख संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में स्कूल खुलते ही कोरोना संक्रमण बेकाबू हुआ। वायरस अब बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के मुताबिक, 11 नवंबर से 18 नवंबर के बीच 1,41,905 बच्चे संक्रमित हुए। बच्चों में संक्रमण की गति में बीते दो सप्ताह की तुलना में 32 % की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि अमेरिका में बीते सप्ताह मिले संक्रमण के एक तिहाई मामले बच्चों से जुड़े हुए हैं।