ड्राइविंग करते समय मास्क पहनने के फैसले को कोर्ट ने बेतुका करार दिया, दिल्ली सरकार से फैसला वापस लेने को कहा
Image Credit: Shortpedia
हालिया दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के उस आदेश को बेतुका करार दिया जिसमें कोरोना के चलते अकेले ड्राइविंग करते समय मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। वहीं कोर्ट ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि ये निर्णय अभी-भी लागू क्यों है, ये दिल्ली सरकार का आदेश है आप इसे वापस क्यों नहीं लेते। ये वास्तव में बेतुका है। आप अपनी कार में बैठे हैं और आपको मास्क पहनना चाहिए?