राजस्थान में पटाखा खिलाने से फटा गाय का मुंह, FIR दर्ज
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड में किसी असामाजिक तत्व ने गाय को पटाखा खिला दिया। पटाखा मुंह में फटने से गाय बुरी तरह जख्मी हो गई। मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पटाखा खाने के बाद गाय का मुंह पूरी तरह से फटकर लहूलुहान हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।