अपराध दर घटी, लेकिन महिलाओं के लिए अब भी सबसे असुरक्षित शहर
Image Credit: Newsbyte
कोरोना महामारी और फिर लगे लॉकडाउन के चलते राजधानी दिल्ली में बीते वर्ष कुल अपराध दर में गिरावट आई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 की तुलना में बीते साल दिल्ली में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज होने वाले मामलों में 18 प्रतिशत गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद देश के बाकी महानगरों की तुलना में यह अभी भी महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर बना हुआ है।