गलत हाथों में नहीं पड़नी चाहिए क्रिप्टोकरेंसी, नहीं तो युवाओं को बिगाड़ देगी- प्रधानमंत्री मोदी
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी लोकतांत्रिक देशों से क्रिप्टोकरेंसी पर एक साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी देशों को ये सुनिश्चित करना होगा कि क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया बदलाव के एक ऐसे दौर में है जो एक युग में एक बार ही होता है और जिसमें तकनीक और डाटा नए हथियार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक भविष्य की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को प्रभावित करेगी।