सांप्रदायिक हिंसा के बाद करौली में कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद; अब तक क्या-क्या हुआ?
Image Credit: Newsbyte
शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा के बाद राजस्थान के करौली में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है, वहीं कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी कर कहा है कि हिंसा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी।