पिछले 20 साल में कस्टडी में हुईं 1,888 मौतें, इन मामलों में सिर्फ 26 पुलिसकर्मी ही पाए गए दोषी
Image Credit: bbc
कस्टडी में हुई मौतों का सिलसिला अब यूपी में भी बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 20 साल में कस्टडी में 1,888 मौतें हुईं। इन मामलों में सिर्फ 26 पुलिसकर्मी ही दोषी पाए गए हैं। पिछले 20 साल में कस्टडी में जितने लोगों की जान गई है, उनमें से 893 मामलों में पुलिसकर्मियों पर केस दायर किए गए। इस दौरान 358 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट भी पेश हुई।