पालघर में समुद्र में चट्टान से टकराकर फंसा 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज
Image Credit: PTI
महाराष्ट्र के पालघर में तूफान तौकते की वजह से एक जहाज समुद्र में चट्टान से टकराकर फंसा हुआ है। जहाज से तेल का रिसाव जारी है। इससे समुद्री जनजीवन खतरे में है। जहाज में 80 हजार लीटर डीजल भरा है। जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन तौकते की चपेट में आकर पत्थरों से टकरा गया। पालघर का वडराई में समुद्री इलाका पथरीला हैं, जिसके चलते जहाजों को परेशानी आती है।