औरैया में टीचर की पिटाई से दलित छात्र की मौत, इलाज के 18वें दिन मौत
Image Credit: Shortpedia
यूपी के औरैया में एक दलित छात्र को टीचर ने इतना पीटा कि उसकी मौत हुई। दरअसल, टेस्ट में उस छात्र ने ओएमआर शीट में एक बॉक्स की जगह दो बॉक्स भर दिए थे और सामाजिक विज्ञान में सामाजिक की जगह समाजक लिख दिया था। इलाज के दौरान 18वें दिन उसकी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने स्कूल के सामने शव रखकर प्रदर्शन और पथराव किया, पुलिस की गाड़ी फूंकी।